भारत

स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत पर बवाल, संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत पर दिल्ली में बवाल, संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन। समर्थकों ने रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Swatantra Bhardwaj’s Arrest: दिल्ली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिए जाने के बाद राजधानी में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। उसकी हिरासत के विरोध में शनिवार को संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया और रिहाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारद्वाज पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मामले में एससी/एसटी कानून के कथित दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने निशू आजाद पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमला हुआ था। इसी मामले में स्वतंत्र भारद्वाज की तलाश की जा रही थी। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सामने आया। इसमें उसके द्वारा संजय कुमार पर हमला करने की बात स्वीकार किए जाने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद CJP कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में बुलंदशहर से भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

FIR में कई धाराएं जोड़ी गईं

CJP के सह-संयोजक सौरभ दास के मुताबिक, पुलिस ने मामले की FIR में SC/ST एक्ट के अलावा BNS के तहत पीछा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित प्रावधान तथा आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। नाबालिग से जुड़े आरोपों को लेकर POCSO एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है।

मामला अब और संवेदनशील

अब भारद्वाज की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन और दूसरी ओर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई दोनों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। पुलिस जांच के आगे बढ़ने के साथ यह स्पष्ट होगा कि आरोपों और सामने आए दावों के आधार पर मामले में अगली कार्रवाई किस दिशा में जाती है।

ये भी पढ़ें: POCSO की FIR होते ही फरार हुआ स्वतंत्र भारद्वाज, बुलंदशहर में ऐसे चकमा देते पकड़ा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »