Amit Jani film Producer: फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर ‘काला हिरण’ मामला सुर्खियों में आ गया है। जैसे ही फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज हुआ, उसके तुरंत बाद अभिनेता सलमान खान ने कानूनी मोर्चा खोल दिया। सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म के निर्माण, प्रचार और रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। CM योगी और फिल्म निर्माता को जान से मारने की धमकी फिल्म के निर्माता को धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें उन्हें, उनके गार्ड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने कहा कि यदि वह मुंबई आए तो उसका सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा। मामला जांच में है। क्या है ये पूरा विवाद सलमान खान का आरोप है कि इस फिल्म में उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, पहचान और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। अभिनेता का कहना है कि फिल्म उनके 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें उनके सिग्नेचर ब्रेसलेट, नाम और उनसे मिलते-जुलते किरदार का उपयोग किया गया है, जिससे निर्माता व्यावसायिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या-क्या सलमान ने दी दलील सलमान ने अदालत में यह भी दलील दी है कि यह फिल्म न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचा सकती है, बल्कि उनके खिलाफ चल रहे पुराने केस की कानूनी प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कोर्ट से फिल्म की रिलीज, प्रमोशन और ऑनलाइन प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। इस मामले में सलमान खान की ओर से फिल्म के निर्माता अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स और अभिनेता अक्षय पांडे सहित अन्य को पक्षकार बनाया गया है। सलमान की लीगल टीम का एक्शन वहीं यह विवाद तब और गहरा गया जब सलमान की लीगल टीम ने पहले ही निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया था। इसके जवाब में 2 जून को निर्माता अमित जानी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म किसी व्यक्ति की निजी कहानी नहीं है, बल्कि पहले से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों पर आधारित एक काल्पनिक प्रस्तुति है। उनका कहना है कि फिल्म का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और बिश्नोई समाज के संघर्ष को दिखाना है। फिल्म निर्माता का आया जवाब निर्माताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि विवाद से बचने के लिए फिल्म में किरदारों के नाम बदल दिए गए हैं सलमान से प्रेरित किरदार को ‘अयान खान’ और लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार को ‘लॉयन बिश्नोई’ नाम दिया गया है। अब सवाल यह है कि क्या यह फिल्म पर्दे तक पहुँच पाएगी या कोर्ट का फैसला इसे पहले ही रोक देगा अब इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। ये भी पढें: नई जनरेशन के लिए ‘डेटिंग’ बना एक खौफनाक सपना: फिल्म ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) ने दिखाया आधुनिक प्यार का डरावना सच