मनोरंजन

26/11 का आतंकी हमला हुआ, मैं बॉलीवुड पार्टी में थी : कंगना रनौत का बड़ा खुलासा

अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने याद की मुंबई हमले की खौफनाक रात बताया शहाना गोस्वामी की पार्टी में मौजूद थे कई सितारे, तभी मिली थी दिल दहला देने वाली जानकारी।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Bollywood || Kangana Ranaut || 26/11 Attack : बॉलीवुड की अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के बारे में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंगना ने बताया कि जिस रात आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था, उस समय वह अपने फिल्मी दोस्तों के साथ एक पार्टी का आनंद ले रही थीं। इस भयानक घटना की जानकारी उन्हें और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों को मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने दी थी।

​​​कंगना पार्टी में शामिल हुईं शहाना गोस्वामी की

कंगना रनौत इस समय अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 26/11 के हमलों के दौरान कामा अस्पताल में नर्सों और वॉर्ड बॉयज की बहादुरी की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने उस रात को याद करते हुए बताया कि वह अभिनेत्री शहाना गोस्वामी की पार्टी में गई थीं, जहां बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे मौजूद थे।

महेश भट्ट ने आकर रोकी थी पार्टी

महेश भट्ट ने पार्टी में सबकुछ रोक दिया कंगना ने बताया कि पार्टी का माहौल बहुत अच्छा था, सब लोग मजे कर रहे थे, तभी महेश भट्ट ने खबर दी। उन्होंने सभी सितारों को बताया कि मुंबई पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है और हालात काफी खराब हैं। यह सुनते ही पार्टी में चुप्पी छा गई और तुरंत संगीत बंद कर दिया गया। भट्ट साहब ने सुझाव दिया कि कोई भी वहां से न जाए और बस इंतजार करे ।

नई फिल्म में नर्स का किरदार निभा रही हैं कंगना

कंगना नई फिल्म में नर्स का रोल निभा रही हैं कंगना ने कहा कि उस रात के बाद पूरा देश और मुंबई गहरे सदमे में डूब गए थे। अब सालों बाद, वह इस हादसे पर बन रही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में मुख्य नर्स का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने उस कठिन समय में अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की रक्षा की। इस फिल्म में उन गुमनाम हीरोज की कहानी दिखाई जा रही है, जिन्होंने उस आतंकी हमले के दौरान देश के लिए ढाल का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »