Malviya Nagar fire || Delhi fire || Delhi Malviya Nagar || building fire || Delhi News: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के होटल फ्लोरिस स्टे में बुधवार सुबह रेस्टोरेंट परिसर में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 35 लोगों को बचाया गया जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 9 बजे लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के दौरान 35 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। जानकारी ये भी मिल रही है की मरने वालो में ज्यादातर लोग विदेशी है। पुलिसकर्मी और बचावकर्मी भी हुए घायल राहत कार्य के दौरान 10 पुलिसकर्मी और बचावकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुएं से बचने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग तक लगा दी। किस कारण से लगी आग? फिलहाल पूरे परिसर की तलाशी जारी है और आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं। आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं। प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ये भी पढ़ें: खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग और पथराव, सुरक्षा गार्ड का फटा सिर