Khan Sir Coaching || Patna firing || Student Clash || Musallahpur Haat || Gyan Bindu Coaching || Bihar News: पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर दो कोचिंग समूहों के छात्रों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग की खबरों ने पूरे इलाके को दहला दिया। क्या है पूरा मामला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खान क्लासेस और एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बड़े टकराव में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। इस दौरान खान क्लासेस के एक सुरक्षा गार्ड को गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया। घायल गार्ड को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामे के दौरान संस्थान के बाहर लगे बैनर और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। खान सर का आरोप घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग और हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने आरोप लगाया कि उनके संस्थान को निशाना बनाया गया और परिसर में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। ये भी पढ़ें: दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत