Uttar Pradesh || Lucknow || Airport || Hajj Pilgrims : सऊदी अरब से हज यात्रा पूरी करके लौटे कई हाजियों ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हंगामा किया। हाजियों का कहना है कि घंटों तक इंतजार करने के बावजूद उनका कीमती सामान और लगेज उन्हें नहीं मिला। वहीं, कुछ यात्रियों को जिन बैग मिले, उनके ताले टूटे हुए थे और जरूरी सामान गायब था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। ताले टूटे, सामान चोरी और एयरपोर्ट पर धरना नाराज हज यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वहीं जमीन पर धरना दे दिया। यात्रियों का कहना है कि वे पवित्र यात्रा से लौट रहे हैं, लेकिन यहाँ की खराब व्यवस्था ने उन्हें बहुत परेशान किया है। एक हाजी ने वीडियो में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, हमारे बैगों के ताले कट गए हैं और कीमती सामान चोरी हो गया है। जब हमने पूछताछ की, तो कोई सही जवाब नहीं मिला। एक हाजी की तबीयत बिगड़ गई हंगामे और गर्मी के कारण एक बुजुर्ग हाजी की अचानक तबीयत खराब हो गई। इससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाए। सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन यात्री अपने खोए हुए सामान और मुआवजे की मांग पर जोर देते रहे। फिलहाल, इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच कराने की बात कही है। ये भी पढ़े : 4 साल का इंतजार खत्म! UP को मिला परमानेंट DGP, राजीव कृष्णा संभालेंगे कमान