विदेश

भारत दौरे पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति, जाने क्या हैं इस अहम यात्रा के मायने?

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पांच दिवसीय भारत दौरे पर आ रही हैं। पीएम मोदी से मुलाकात में ऊर्जा सुरक्षा, तेल आयात, व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Venezuela Acting President || Delcy Rodriguez || India Venezuela Meeting || PM Modi: ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ बुधवार से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। ऐसे समय में हो रही यह यात्रा खास मानी जा रही है, जब अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण तेल और गैस आपूर्ति को लेकर कई देशों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

कई अहम चीजों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली में डेल्सी रोड्रिगेज की प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। दोनों नेता ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, फार्मा, परिवहन, डिजिटल तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। उनके साथ वेनेजुएला सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी भारत आ रहे हैं, जिससे द्विपक्षीय वार्ता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

क्यों जरुरी है भारत के लिए ये दौरा?

भारत के लिए यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। हाल के वर्षों में वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद बढ़ी है, जिससे भारत को ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने और खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। डेल्सी रोड्रिगेज का भारत से पुराना जुड़ाव रहा है। विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में वह कई बार भारत का दौरा कर चुकी हैं। यह उनका छठा भारत दौरा होगा।

दोनों देशों के बीच पहले भी व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल तकनीक और ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की सहमति बन चुकी है। ऐसे में इस यात्रा को केवल एक राजनयिक दौरा नहीं, बल्कि ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाले अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या फिर भड़केगा युद्ध? हिजबुल्ला और ईरान पर अमेरिका का निशाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »