Iran US War || West Asia Crisis || World News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने हिजबुल्ला और ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि हिजबुल्ला, इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम की कोशिशों में बाधा डाल रहा है और हमले रोकने को तैयार नहीं है। क्या है पूरा मामला सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने तनाव कम करने के लिए एक प्रस्ताव रखा था। इसके तहत हिजबुल्ला को इस्राइल पर हमले बंद करने थे, जबकि बदले में इजराइल बेरूत में सैन्य कार्रवाई रोकता। इस पहल का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच संघर्ष को कम करना था। बताया जा रहा है कि लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन इस प्रस्ताव के पक्ष में थे, लेकिन संसद अध्यक्ष नबीह बेरी की शर्तों के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। बेरी ने कहा कि पहले इस्राइल को अपनी सैन्य कार्रवाई रोकनी होगी, तभी हिजबुल्ला युद्धविराम पर सहमत हो सकता है। ईरान की भूमिका पर सवाल अमेरिका ने इस पूरे विवाद में ईरान की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि ईरान हिजबुल्ला को समर्थन और दिशा-निर्देश दे रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। अब क्षेत्रीय तनाव के बीच सभी की नजरें संभावित युद्धविराम और आगामी कूटनीतिक कदमों पर टिकी हैं। ये भी पढ़ें: होर्मुज की नाकेबंदी हटाने को तैयार अमेरिका, ट्रंप बोले- जल्द ईरान पर अंतिम फैसला