उत्तर प्रदेश

गाय सिर्फ जानवर नहीं हमारी माता है… राष्ट्रीय पशु की मांग पर मौलानाओं को दिया CM योगी ने जवाब,

बिजनौर में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाय हिंदू समाज के लिए माता है, पशु नहीं। उन्होंने गौहत्या, विस्थापित परिवारों, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक मूल्यों पर भी अपनी बात रखी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Yogi Adityanath || Cow National Animal || Bijnor News ||  UP CM Speech: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू समाज के लिए केवल एक पशु नहीं, बल्कि माता के समान पूजनीय है और ऐसे रिश्तों को किसी सरकारी घोषणा की आवश्यकता नहीं होती।

लोगों कि सोच पर CM का सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय और गंगा का विशेष महत्व है। उन्होंने उन लोगों की सोच पर भी सवाल उठाए जो गाय को केवल एक पशु के रूप में देखते हैं। योगी ने दोहराया कि प्रदेश में गौहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू हैं और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को दिए जा रहे भूमि अधिकारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से अपने अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे 1645 परिवारों को अब स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सौंपे जा रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर सख्त आदेश

योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, वक्फ संपत्तियों और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहे हैं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री का यह बयान अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है।

ये भी पढ़ें: 4 साल का इंतजार खत्म! UP को मिला परमानेंट DGP, राजीव कृष्णा संभालेंगे कमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »