भारत

‘दो कौड़ी के’ बयान पर मचा बवाल! यूट्यूब शिक्षकों के खिलाफ टिप्पणी के बाद घिरीं अंजना ओम कश्यप

यूट्यूब शिक्षकों को लेकर अंजना ओम कश्यप की विवादित टिप्पणी पर सोशल मीडिया में बवाल मच गया। छात्रों और शिक्षकों ने विरोध जताते हुए ऑनलाइन शिक्षा की भूमिका का बचाव किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Anjana Om Kashyap|| YouTube Teachers || YouTube Educators: देशभर में ऑनलाइन शिक्षा और टीवी मीडिया को लेकर नई बहस छिड़ गई है। वरिष्ठ टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप द्वारा यूट्यूब शिक्षकों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का कारण बन गई है। एक लाइव बहस के दौरान उन्होंने कुछ ऑनलाइन शिक्षकों को “दो कौड़ी का” और “धोखेबाज” बताया, जिसके बाद छात्रों और शिक्षकों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

शिक्षकों और छात्रों का विरोध

विवाद बढ़ने के बाद कई चर्चित शिक्षकों ने खुलकर विरोध जताया। उनका कहना है कि ऑनलाइन शिक्षा ने लाखों छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सस्ता और सुलभ विकल्प दिया है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए यूट्यूब एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया पर छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऑनलाइन शिक्षकों की मदद से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाएं पास कीं और करियर बनाया। कई लोगों ने इस टिप्पणी को पूरे शिक्षक समुदाय का अपमान बताया।

सोशल मीडिया पर जमकर विवाद

यह विवाद अब केवल एक बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मुख्यधारा मीडिया और डिजिटल शिक्षा प्लेटफॉर्म के बीच बढ़ते अविश्वास की बहस में बदल गया है। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और गुणवत्ता को लेकर चर्चा जरूरी है, लेकिन पूरे समुदाय को एक साथ कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।

फिलहाल इस मामले में न तो अंजना ओम कश्यप और न ही संबंधित चैनल की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफी सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: गाय सिर्फ जानवर नहीं हमारी माता है… राष्ट्रीय पशु की मांग पर मौलानाओं को दिया CM योगी ने जवाब,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »