भारत

‘हम आ रहे भारत’, 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। जंतर मंतर पर अनुमति मांगकर शिक्षा मुद्दों पर विरोध, मंत्री से इस्तीफे की मांग रखी जाएगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Abhijeet Dipke || Cockroach Janta Party || Dharmendra Pradhan || Education Minister || Jantar Mantar: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समर्थकों, छात्रों और युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन

इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में दिपके ने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और कथित अनियमितताओं से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होना जरूरी है और जिम्मेदार लोगों को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए। दिपके ने बताया कि वह 6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे इसके बाद सभी लोग एक साथ संसद मार्ग थाने पहुंचेंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।। उन्होंने समर्थकों से एयरपोर्ट पर पहुंचने और शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उनका दावा है कि यह अभियान संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत चलाया जाएगा।

क्या-क्या होंगे मुद्दे

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन उन्हें मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय इस आंदोलन के करोड़ों फॉलोअर्स बताए जाते हैं, जिसके कारण अब प्रस्तावित प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाला समर्थन क्या सड़कों पर भी नजर आएगा? 6 जून का प्रदर्शन इसी सवाल का जवाब दे सकता है। फिलहाल छात्र समुदाय और राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: ‘दो कौड़ी के’ बयान पर मचा बवाल! यूट्यूब शिक्षकों के खिलाफ टिप्पणी के बाद घिरीं अंजना ओम कश्यप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »