भारत

1 जून से लागू हुए नए नियम, UPI, PAN, ATM और PF में बड़े बदलाव

1 जून से UPI, PAN, ATM और PF से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं। UPI में अब भुगतान से पहले असली नाम दिखेगा, जबकि बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में भी बदलाव हुए हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UPI New Rules 2026 || UPI New Rules 1 june || Digital Payments India: जून की शुरुआत के साथ ही डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का असर देशभर के करोड़ों UPI यूजर्स, बैंक खाताधारकों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा।

UPI पेमेंट में बड़ा अपडेट

सबसे बड़ा बदलाव UPI भुगतान प्रणाली में हुआ है। अब किसी भी UPI ऐप से पैसे भेजने से पहले लाभार्थी का बैंक रिकॉर्ड में दर्ज वास्तविक नाम दिखाई देगा। इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और गलत खाते में पैसे भेजने की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

पैन कार्ड में भी बदलाव

सभी पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी राहत दी गई है। नकद जमा और संपत्ति लेनदेन से संबंधित कुछ रिपोर्टिंग सीमाओं में बदलाव किया गया है, जिससे आम लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ATM के सीमा पर भी नजर

कई बैंकों ने ATM सेवाओं के शुल्क ढांचे में बदलाव के संकेत दिए हैं। मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा पार करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

PF के पैसे निकलना होगा आसान

इसके अलावा EPFO जल्द UPI आधारित PF निकासी सुविधा शुरू कर सकता है। इससे कर्मचारियों को भविष्य निधि का पैसा तेजी से प्राप्त हो सकेगा।

ट्रेनों के समय में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए भी अपडेट जारी किया गया है। दक्षिण रेलवे ने कई उपनगरीय ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले नया टाइम टेबल जांचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा सिस्टम फेल! री-इवैल्यूएशन शुरू होने से पहले ही ठप पड़ा पोर्टल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »