भारत

CBSE में बड़ा एक्शन, OSM विवाद के बीच चेयरमैन और सचिव का तबादला

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला हुआ। जांच के लिए एस. राधा चौहान की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CBSE Result 2026 || Himanshu Gupta || Rahul singh || Sarthak Siddhant: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उच्चस्तरीय समिति का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने स्वतंत्र जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन भी किया है। जांच समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन की प्रमुख एस. राधा चौहान को सौंपी गई है। समिति को पूरे प्रकरण की समीक्षा कर एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को सौंपनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर समिति अन्य विभागों के विशेषज्ञों और अधिकारियों की मदद भी ले सकेगी।

उठ रहे कई सवाल

ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के तहत छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर डिजिटल माध्यम से जांचा जाता है। बोर्ड का कहना है कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनती है, लेकिन हाल के वर्षों में इस व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे हैं। कई छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि परिणाम जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में पर्याप्त स्पष्टता नहीं मिली। कुछ छात्रों का दावा है कि उनकी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं दिए गए, जबकि कुछ ने उत्तर पुस्तिकाओं के स्कैन, तकनीकी त्रुटियों और अंक दर्ज करने में गड़बड़ी जैसी शिकायतें भी उठाई हैं।

अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद केवल तकनीकी खामियों तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ी प्रशासनिक चूक भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें: CBSE पोर्टल फिर पड़ा ठप! री-इवैल्यूएशन के लिए लॉगिन करते ही दिख रहा Failed

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »