भारत

CBSE पोर्टल फिर पड़ा ठप! री-इवैल्यूएशन के लिए लॉगिन करते ही दिख रहा Failed

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर तकनीकी समस्याओं से जूझता नजर आया। छात्रों को लॉगिन, वेरिफिकेशन और आवेदन में दिक्कतें हुईं, जबकि शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CBSE Re-Evaluation || Class 12 Board Exam || Verification Failed || Login Issue: सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन पोर्टल को लेकर छात्रों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार सुबह पोर्टल दोबारा शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने लॉगिन और आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें शुरू कर दीं।

वेब साइट पर नहीं हो रहा लॉगिन

छात्रों का कहना है कि सही विवरण दर्ज करने के बावजूद सिस्टम बार-बार “Failed” या “Verification Failed” का संदेश दिखा रहा है। कई अभ्यर्थी कैप्चा भरने, लॉगिन करने और आवेदन जमा करने में असफल रहे। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि आवेदन पूरा करने के बाद भी पोर्टल उन्हें दोबारा लॉगिन पेज पर भेज रहा है। सोशल मीडिया पर भी छात्रों और अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, सीबीएसई ने प्रभावित छात्रों से सीधे संपर्क करने और अपनी समस्या डायरेक्ट मैसेज के जरिए साझा करने को कहा है।

आंसर शीट्स में हुई है गड़बड़ी

तकनीकी समस्याओं के अलावा आंसर शीट्स को लेकर भी कई शिकायतें सामने आई हैं। कुछ छात्रों का दावा है कि उनकी कॉपियों के कुछ पन्ने स्कैन नहीं हुए हैं, जबकि कई को धुंधली या अधूरी स्कैन कॉपियां मिली हैं। कुछ मामलों में छात्रों ने गलत आंसर शीट्स दिखाई देने का आरोप भी लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने भी पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब की है और जांच शुरू कर दी है। इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख छात्र शामिल हुए थे, ऐसे में पोर्टल की तकनीकी खामियों ने हजारों विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि बोर्ड इन समस्याओं का समाधान कब तक करता है और प्रभावित छात्रों को कितनी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा सिस्टम फेल! री-इवैल्यूएशन शुरू होने से पहले ही ठप पड़ा पोर्टल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »