Virat Kohli|| Vaibhav Sooryavanshi|| IPL 2026|| IPL 2026 final|| RCB VS GT final|| Viral video: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा। 15 साल की उम्र में उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत कुल पांच पुरस्कार भी मिले। सीजन के दौरान वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रहे और उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। फाइनल के बाद विराट से हुई मुलाकात आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थीं। इस मुकाबले को देखने वैभव सूर्यवंशी भी अहमदाबाद पहुंचे थे। मैच के बाद उन्होंने अपने अवॉर्ड हासिल किए। इसी दौरान उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई। https://twitter.com/RCBTweets/status/2062089215119409561 आरसीबी ने जारी किया बातचीत का वीडियो आरसीबी ने इस मुलाकात का पूरा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव के बुलाने पर विराट कोहली रुकते हैं और उनके साथ कुछ देर बात करते हैं। इस दौरान कोहली युवा बल्लेबाज को आगे के सफर के लिए सलाह देते नजर आते हैं। कोहली ने दिया सफलता का गुरु मंत्र बातचीत के दौरान विराट कोहली ने वैभव से कहा, “यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है, वो मेहनत की वजह से हुआ है। खुद पर विश्वास की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, सबको खारिज कर दो, मत सुनो। बैट और तुम… बस इसी पर पूरा फोकस रखो। एक बिहारी सब पर भारी… फिर खत्म गेम।” कोहली की यह बात सुनकर वैभव मुस्कुराते नजर आते हैं। वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मजोशी भी दिखाई देती है। फैंस को पसंद आया खास पल वीडियो के आखिर में विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी हाथ मिलाते हैं और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। आरसीबी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों खिलाड़ियों की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। ये भी पढ़े :विश्व कप से पहले बढ़ी भारत की चिंता, इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार ने बढ़ाई मुश्किलें