भारत

बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानिए कब होंगे मतदान और नतीजे

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। 24 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। नामांकन 14 जुलाई तक दाखिल किए जा सकेंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Bangal Rajya Sabha By-Election: पश्चिम बंगाल की तीन खाली राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन सीटों के लिए 24 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा। खास बात यह है कि वोटिंग और मतगणना दोनों एक ही दिन संपन्न होंगी, जिससे नतीजों का इंतजार लंबा नहीं होगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 7 जुलाई को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 14 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 17 जुलाई तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा।

आयोग ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 5 बजे मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया को 27 जुलाई तक संपन्न कर लिया जाएगा।

राज्यसभा की इन तीन सीटों पर होने वाला उपचुनाव राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर उम्मीदवारों के चयन और आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हुई है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है।

अपडेट जारी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »