भारत

BJP का ढहा गढ़! बांकीपुर में जीत के करीब पहुंचे प्रशांत किशोर

बांकीपुर सीट पर 22वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 12,809 वोटों से आगे हैं। जीत लगभग तय मानी जा रही है। समर्थकों के साथ वह पदयात्रा करते हुए काउंटिंग सेंटर पहुंचे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

By Election Results 2026: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला अब एकतरफा होता नजर आ रहा है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे वाली इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। मतगणना के आखिरी चरणों में पहुंचते-पहुंचते उनकी बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है।

PK की बड़ी बढ़त

22वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने 12,809 वोटों की बढ़त बना ली है। इसके बाद उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। बढ़त बढ़ने के साथ ही जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

काउंटिंग सेंटर रावाना हुए PK

जीत की ओर बढ़ते कदमों के बीच प्रशांत किशोर लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए। वह पदयात्रा करते हुए पटना के एएन कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर की ओर रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने प्रशांत किशोर पर रंग-गुलाल लगाया और जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। माहौल में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

BJP के मजबूत किले में सेंध

बांकीपुर विधानसभा सीट को बिहार की हाई प्रोफाइल सीटों में गिना जाता है। यह क्षेत्र लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है। यहां से पार्टी के कई बड़े नेताओं का जुड़ाव रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राम कृपाल यादव जैसे दिग्गज नेताओं का यह क्षेत्र राजनीतिक प्रभाव वाला माना जाता है।

ऐसे में प्रशांत किशोर की बढ़त को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने जन सुराज के जरिए इस सीट पर नए राजनीतिक समीकरण खड़े किए और बीजेपी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल होते नजर आ रहे हैं।

जन सुराज के लिए बड़ी परीक्षा

बांकीपुर का परिणाम प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। चुनावी मैदान में पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा के बीच पीके ने जिस तरह बढ़त बनाई है, उससे बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने बांकीपुर की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।

ये भी पढ़ें: BJP की मांजलपुर में जीत, बांकीपुर में प्रशांत किशोर का जलवा, दतिया में कांग्रेस आगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »