भारत

6-7 जून को फिर होगी CUET परीक्षा, जारी हुआ नया एडमिट कार्ड

CUET UG 2026 की री-शेड्यूल परीक्षा के लिए NTA ने नया एडमिट कार्ड जारी किया है। तकनीकी समस्याओं से प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 6 और 7 जून को आयोजित होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CUET UG 2026 || NTA Admit Card || Rescheduled Exam || Hall Ticket Download || Technical Issues: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) से जुड़े छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-शेड्यूल की गई परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई थी, वे अब 6 और 7 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे।

आ गया नया एडमिट कार्ड

NTA के अनुसार, 28 मई और 30 मई की पहली शिफ्ट में आयोजित कुछ परीक्षाओं के दौरान तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। इसके चलते प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया। इसी के तहत संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है और नए प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि अथवा पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में केवल संशोधित एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।

इन डाक्यूमेंट्स को साथ जरूर रखें

नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट संबंधी अद्यतन जानकारी दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने और एनटीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा सिस्टम फेल! री-इवैल्यूएशन शुरू होने से पहले ही ठप पड़ा पोर्टल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »