भारत

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, बदले जाएंगे कई मेट्रो स्टेशन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम

दिल्ली सरकार ने कई सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी दी। रोहिणी और द्वारका मेट्रो स्टेशनों के नए नाम तय हुए, जबकि बिगमपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब अटल खेल परिसर कहलाएगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi Metro || Metro Station Name Change || Delhi Government || Rekha Gupta: दिल्ली सरकार ने राजधानी के कई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई स्टेट नेम्स अथॉरिटी की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया।

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन शामिल

फैसले के अनुसार, रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम अब ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन’ होगा। वहीं, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन को आसान बनाते हुए सिर्फ ‘रोहिणी मेट्रो स्टेशन’ नाम दिया जाएगा। इसके अलावा द्वारका मेट्रो स्टेशन का नया नाम ‘द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन’ रखा जाएगा।

नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी शामिल

सिर्फ मेट्रो स्टेशन ही नहीं, बल्कि बिगमपुर में बन रहे नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी नया नाम दिया गया है। अब यह परिसर ‘अटल खेल परिसर’ के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की भी मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि नए नामों से स्थानों की पहचान और ऐतिहासिक महत्व को बेहतर तरीके से दर्शाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, अब बिना धुएं दौड़ेगी ट्रेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »