उत्तर प्रदेशकानपुर

पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में 20 मुकदमों वाला शातिर लुटेरा घायल, पैर में लगी गोली

शिवली पुलिस ने चेकिंग के दौरान घेरा, तो आरोपी ने की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया बदमाश राहुल, कब्जे से लूटे गए गहने और हथियार बरामद।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Kanpur Dehat encounter|| UP Police action|| UP encounter news : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की शिवली थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक खतरनाक अंतर्जनपदीय लुटेरे को मुठभेड़ में पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। ये आरोपी इतना गंभीर है कि उस पर अलग-अलग जिलों में लगभग 20 मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर तानी बंदूक

जानकारी के अनुसार, शिवली पुलिस की टीम केशरी निवादा से रामपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक संदेहास्पद युवक बिना नंबर की काली पल्सर बाइक पर वहां आया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने बाइक मोड़कर तेजी से भागने की कोशिश की। हरकत में आकर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। खुद को पुलिस के घेरे में देखकर उस बदमाश ने अपने पास मौजूद अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी।

​​जवाबी फायरिंग में घायल, भेजा गया जेल

पुलिस ने आत्मरक्षा में तुरंत अपनी स्थिति संभाली और जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरन्त पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अकबरपुर के रहने वाले राहुल अतर सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से चुराए गए सोने के बाले, एक तमंचा, कारतूस, और बिना नंबर की बाइक भी मिली है।

​चार जिलों में फैला था आतंक

पुलिस के रिकार्ड के अनुसार, राहुल पर कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और फतेहपुर समेत कई जिलों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो (POCSO) जैसे लगभग 20 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।

Reported By Manish Mishra

ये भी पढ़े : कानपुर में सियासी पोस्टरों पर बवाल, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक होर्डिंग्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »