भारत

ई-रिक्शा रोकने वाले 7 चीनी ऐप्स पर केंद्र का बड़ा एक्शन, हटाने के निर्देश

केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा बैटरी को रिमोट से नियंत्रित करने के आरोप वाले 7 चीनी BMS ऐप्स हटाने के लिए Google और Apple को नोटिस भेजा। कमजोर सुरक्षा वाले सिस्टम पर सरकार ने चेतावनी दी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

E-Rickshaw Battery Hack: ई-रिक्शा और अन्य बैटरी चालित वाहनों को कथित तौर पर रिमोट से नियंत्रित करने वाले 7 चीनी बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने Google और Apple को नोटिस जारी कर इन ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं।

ऐप्स का दुरुपयोग

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, इन ऐप्स का दुरुपयोग ब्लूटूथ के जरिए कुछ बैटरियों को दूर से बंद करने के लिए किया जा रहा था। इससे कई ई-रिक्शा चालकों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा और ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

सरकार ने इससे पहले BAT-BMS, Lossigy और Epoch Li-ion जैसे ऐप्स के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। अब दायरा बढ़ाते हुए कुल सात संदिग्ध ऐप्स पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ऐप्स का उद्देश्य बैटरी की वोल्टेज, तापमान, करंट और चार्जिंग जैसी जानकारी की निगरानी करना है। लेकिन कमजोर सुरक्षा वाले बैटरी सिस्टम में इन्हीं फीचर्स का गलत इस्तेमाल कर बैटरी की पावर को दूर से नियंत्रित किया जा सकता है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी ऐप या प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

ये भी पढ़ें: बैटरी हैक कर बीच सड़क रोक रहे थे ई-रिक्शा, सरकार का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से हटेंगे ये 2 ऐप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »