भारत

JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार; CID की कार्रवाई से मचा हड़कंप

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा PT में कथित गड़बड़ी की CID जांच जारी। इस्तीफे के बाद गिरफ्तारी से हड़कंप मचा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

JPSC Exam Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद परीक्षा प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कथित गड़बड़ियों की जांच सीआईडी लंबे समय से कर रही है। इसी सिलसिले में जांच टीम JPSC मुख्यालय में छापेमारी भी कर चुकी है। जांच का केंद्र परीक्षा प्रक्रिया और उससे जुड़े दस्तावेजों व रिकॉर्ड पर है।

विवाद के बीच दिया था इस्तीफा

एल. खियांग्ते ने हाल ही में JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा राजभवन भेजा था, जिसे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकार कर लिया था। उनका इस्तीफा ऐसे समय हुआ, जब 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। छात्रों ने परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए आंदोलन किया और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।

जांच में बढ़ी हलचल

अब पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी से मामले की जांच और तेज होने के संकेत हैं। CID की कार्रवाई के बाद परीक्षा विवाद को लेकर झारखंड में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: रांची में छात्रों का हल्लाबोल! बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, कंधों पर पहुंचे देवेंद्र महतो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »