भारत

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा! कुक के कबूलनामे ने बदली जांच की दिशा, सामने आई आग की असली वजह

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है। पूछताछ में कुक ने दावा किया कि हादसा इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाके के बाद भड़की आग से हुआ।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi News || Delhi Fire || Cook Keshav Negi || Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामले में होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पूछताछ में आग लगने के कारण को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान केशव ने बताया कि हादसे की शुरुआत होटल के किचन में लगे इलेक्ट्रिक स्टोव में हुए तेज धमाके से हुई थी।

किचन से फैले थी आग

बताया गया कि धमाके के बाद किचन में अचानक आग भड़क उठी। स्थिति को संभालने के लिए बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। शुरुआती जांच में पुलिस को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि विद्युत प्रणाली में तकनीकी खामी और सुरक्षा मानकों की कमी ने आग को विकराल रूप दे दिया।

अब तक कई गिरफ्तारी

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें भारतीयों के साथ कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने होटल प्रबंधन से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कुक की गिरफ्तारी के साथ मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, होटल परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां थीं। वहीं राहत एवं बचाव अभियान के दौरान दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है और कुछ की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस तकनीकी रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में फायर सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें: ​अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को देखने आया था परिवार, होटल अग्निकांड ने उजाड़ दीं 8 खुशियाँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »