भारत

नासिक TCS केस की खुलीं परतें, निदा खान का कबूलनामा, जांच में सामने आए 5 बड़े राज

नासिक TCS मामले की चार्जशीट में कई अहम दावे सामने आए हैं। जांच में डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Nashik TCS Conversion Case || Nida Khan || TCS Police Chargesheet: नासिक स्थित TCS कार्यालय से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस की चार्जशीट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। जांच के दौरान जुटाए गए बयानों, डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण दावे सामने आए हैं, जिनकी अब विस्तृत जांच की जा रही है।

निदा खान में कबूला सच

चार्जशीट के अनुसार, मुख्य आरोपी निदा खान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पीड़िता के संपर्क में थी और उसे अपने घर बुलाती थी। जांच एजेंसियों ने इस संबंध में कुछ स्थानों और गतिविधियों का सत्यापन भी किया है। वहीं पीड़िता ने अपने बयान में दावा किया कि उसे विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया और व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला देकर प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

फोरेंसिक जांच में भी खुले राज

मामले की जांच में डिजिटल साक्ष्य भी महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। फोरेंसिक जांच के दौरान पीड़िता के मोबाइल फोन से कई ऑडियो क्लिप, ऑनलाइन लिंक और कुछ धार्मिक सामग्री से जुड़े मोबाइल एप्लिकेशन मिलने का दावा किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये सामग्री किस परिस्थिति में और किसके कहने पर फोन में डाली गई थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बीच कार्यालय परिसर के एक कैफेटेरिया में नियमित मुलाकातें होती थीं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इन बैठकों का उद्देश्य क्या था और उनमें किन विषयों पर चर्चा होती थी।

SIT कर रही है पूरे मामले की जांच

इस मामले में अब तक 100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) पूरे मामले की जांच कर रहा है। वहीं, टीसीएस ने कहा है कि कंपनी उत्पीड़न और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती के खिलाफ सख्त नीति अपनाती है तथा आरोपों के सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: रसोई पर बढ़ा बोझ, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें आपके शहर का नया रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »