Delhi Restaurant Fire || Malviya Nagar || Delhi Fire Accident || Lemon Green Restaurant || Fire Tragedy: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-रेस्टोरेंट परिसर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही भवन में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से बाहर निकलने की कोशिश की। बेसमेंट में चल रहा था होटल दमकल विभाग को सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए तत्काल कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग पर काबू पाने के लिए वॉटर टेंडर, वॉटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहनों सहित कुल 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं अधिकारियों के अनुसार, इमारत में फंसे दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कुछ लोग झुलसने की भी सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। भवन में कुछ विदेशी नागरिकों के ठहरे होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे परिसर की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक में क्या-क्या हुआ तय? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर CJI को पत्र तक, जानिए 5 बड़े फैसले