भारत

चुनाव आयोग का बड़ा दांव! 6 राज्यों में वोटर लिस्ट की होगी जांच, 21 जनवरी को खुलेगा बड़ा अपडेट

चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का ऐलान किया। मसौदा सूची 30 नवंबर और अंतिम सूची 21 जनवरी 2027 को आएगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Special Summary Revision: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कराने का ऐलान किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और रिकॉर्ड को दुरुस्त करना है। खासतौर पर युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे लोगों को इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

छह राज्यों में मतदाता पुनरीक्षण

चुनाव आयोग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूची की समीक्षा कर नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही जरूरी संशोधन भी किए जाएंगे।

30 नवंबर को आएगी मसौदा सूची

आयोग ने पुनरीक्षण प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 नवंबर 2026 को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 21 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

2027 में 18 साल के होने वाले युवाओं को भी मौका

इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें उन युवाओं को भी आवेदन करने की सुविधा मिलेगी, जो 2027 में मतदान की पात्रता हासिल करेंगे। इनमें 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक शामिल हैं। ऐसे युवा पहले से आवेदन कर सकेंगे, ताकि पात्रता पूरी होने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

राज्यों को तैयारी पूरी करने के निर्देश

निर्वाचन आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने को कहा है। आयोग का जोर है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी तरीके से पूरी हो, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। अब निगाहें 30 नवंबर को प्रकाशित होने वाली मसौदा सूची और 21 जनवरी को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची पर रहेंगी।

ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर ब्रेक! 17 नवंबर तक छुट्टी नहीं, DGP ने जारी किया सख्त आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »