उत्तर प्रदेश

यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर ब्रेक! 17 नवंबर तक छुट्टी नहीं, DGP ने जारी किया सख्त आदेश

यूपी में त्योहारों के मद्देनजर 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सख्त निर्देश जारी किए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Police: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। दीपावली से लेकर देव दीपावली तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी किए हैं।

17 नवंबर तक छुट्टी पर रोक

जारी आदेश के मुताबिक, 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रदेश में तैनात किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य परिस्थितियों में अवकाश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, कोई बेहद जरूरी या विशेष परिस्थिति सामने आने पर संबंधित अधिकारी को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा।

सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिला पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।

त्योहारों पर सुरक्षा की बड़ी चुनौती

दरअसल, नवंबर में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाने हैं। इन अवसरों पर बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना रहती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को देखते हुए 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: योगी की पदयात्रा में उमड़ा सैलाब, गाजियाबाद में लगा भीषण जाम! कांग्रेस पर CM का तीखा हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »