भारतराजनीति

कॉकरोच जनता पार्टी के नए चेहरे! आखिर कौन हैं सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका?

जंतर-मंतर पर 6 जून को होने वाले देशव्यापी युवा प्रदर्शन से पहले संगठन ने कसी कमर। पत्रकार, रिसर्चर और आईआईटी (IIT) के पूर्व छात्र को दी गई मीडिया और जनता के सामने बात रखने की कमान।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Cockroach Janta Party || Vijeta Dahiya || Ashutosh Ranka || Saurabh Das : सोशल मीडिया पर युवाओं में बढ़ती पहचान बना रहा दबाव समूह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब जमीनी राजनीति में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए कुछ बड़ा करने जा रहा है। इस संगठन ने अपने तीन प्रमुख प्रवक्ताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इनमें चर्चित खोजी पत्रकार सौरभ दास, राजनीतिक शोधकर्ता विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आशुतोष रांका शामिल हैं।

यह घोषणा 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले युवाओं के बड़े आंदोलन से ठीक पहले की गई है। संगठन ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नामों को मीडिया के सामने रखा।

मजबूत प्रोफाइल वाले चेहरों को मिली जिम्मेदारी

​संस्थान ने मीडिया और जनता के सामने अपनी नीतियों को स्पष्ट तरीके से बताने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को चुना है।

सौरभ दास: इन्हें मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। सौरभ एक जाने-माने खोजी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो आरटीआई (RTI) और कानूनी मामलों के जरिए जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।

​विजेता दहिया: पेशे से राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्देशक विजेता दहिया को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पढ़े विजेता कई बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट और रिसर्च का काम देखते हैं।

​आशुतोष रांका: शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर पकड़ रखने वाले आशुतोष आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने जयपुर में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

6 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी

पार्टी के प्रवक्ताओं के अनुसार, संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को दिल्ली आएंगे। कॉकरोच जनता पार्टी देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और हाल में उठे छात्र मुद्दों के प्रति जंतर-मंतर पर एक बड़ा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रही है।

​इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिल सकता है। प्रवक्ताओं की नियुक्ति के बाद, अब यह संगठन सोशल मीडिया से बाहर निकलकर एक मजबूत राजनीतिक दबाव समूह के रूप में जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़े : अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम मोहन यादव, नंबर प्लेट में छिपा है खास संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »