women t20 world cup || women cricket records|| Australia dominance in t20 world cup||women cricket champions|| Team India: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 12 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। कई मजबूत टीमें खिताब की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारत, ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड की हो रही है। रिकॉर्ड बुक में सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया जब भी महिला टी20 वर्ल्ड कप की बात होती है, ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे पहले आता है। इस टीम ने अब तक छह बार ट्रॉफी अपने नाम की है, जो किसी भी अन्य देश से कहीं ज्यादा है। पिछले कई वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस प्रारूप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। सिर्फ तीन टीमों ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के दबदबे के बीच बहुत कम टीमें ऐसी रही हैं जो विश्व कप जीतने में सफल हुईं। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण में खिताब जीता था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने 2016 में चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं न्यूजीलैंड ने 2024 में खिताबी जीत दर्ज कर इस सूची में अपना नाम जोड़ा। इंग्लैंड ने की थी विजयी शुरुआत महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया था। टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी उठाई और महिला टी20 विश्व कप की पहली चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हालांकि बाद के वर्षों में इंग्लैंड कई बार फाइनल तक पहुंचा, लेकिन दोबारा खिताब नहीं जीत सका। वेस्टइंडीज ने किया था बड़ा उलटफेर साल 2016 का फाइनल महिला टी20 विश्व कप के सबसे यादगार मुकाबलों में गिना जाता है। वेस्टइंडीज ने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर खिताब जीता था। इस जीत ने साबित कर दिया था कि बड़े मंच पर कोई भी टीम चौंकाने की क्षमता रखती है। न्यूजीलैंड के सामने खिताब बचाने की चुनौती पिछले संस्करण में न्यूजीलैंड शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार महिला टी20 विश्व कप जीता था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम ने इतिहास रचा। अब 2026 में न्यूजीलैंड की कोशिश लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की होगी। भारत की उम्मीदें इस बार ज्यादा मजबूत भारतीय महिला टीम अभी तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस बार टीम के पास इतिहास बदलने का मौका होगा। भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर पहली बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकती है। ये भी पढ़े : वैभव के लिए BCCI की खास छूट, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर साथ जा सकते हैं माता-पिता