खेल

IND vs AFG ODI Squad: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, प्रिंस-गुरनूर बने नए चेहरे

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। शुभमन गिल कप्तान और श्रेस अय्यर उपकप्तान बने हैं, जबकि प्रिंस यादव और गुरनूर ब्रार जैसे युवा खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह मिली है।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

IND vs AFG || Team India Squad || ODI Squad || Team India Test Squad || Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में दी गई है, जबकि श्रेस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का भी संतुलन रखा गया है ताकि भविष्य के लिए एक मजबूत टीम तैयार की जा सके।

नए खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका

इस स्क्वाड में तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है, जो इस प्रकार हैं:

* प्रिंस यादव (तेज गेंदबाज)
* गुर्नूर ब्रार (तेज गेंदबाज)
* हर्ष दुबे (ऑलराउंडर)

इन तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और IPL में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है, जिसके बाद उन्हें पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है।

सीनियर खिलाड़ी भी टीम में शामिल

टीम में भारत के अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर) और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा हैं। हार्दिक पंड्या और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर भी टीम को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे नाम शामिल किए गए हैं। इस पूरी सीरीज का उद्देश्य टीम कॉम्बिनेशन को मजबूत करना और नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देना है।

कुछ बड़े फैसले और बदलाव

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने यह फैसला उनके वर्कलोड को मैनेज करने और आगे आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए लिया है। टीम चयन में युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने पर खास ध्यान दिया गया है।

वनडे और टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज जून महीने में खेली जाएगी। पहले एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा।इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी:

* पहला वनडे: 14 जून – धर्मशाला
* दूसरा वनडे: 17 जून – लखनऊ
* तीसरा वनडे: 20 जून – चेन्नई

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव ,प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

ये भी पढ़ें: फीफा विश्वकप में कई बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे शामिल, फैंस को लगा बड़ा झटका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »