खेल

IPL 2026 : कोहली-रोहित को पछाड़ वैभव ने ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम!

15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 में 43 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। बिहार के इस युवा बल्लेबाज़ ने विराट, रोहित और सूर्यकुमार जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

Reported by KISHAN SINGH and edited by Shagun Chaurasia

Vaibhav Suryavanshi || IPL 2026 || IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी अब एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने पूरे सीजन में 43 छक्के जड़कर नया इतिहास रच दिया। इतनी कम उम्र में ऐसा रिकॉर्ड बनाना क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों के लिए चौंकाने वाला है।

काम उम्र में दिखाया जलवा

जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल और जूनियर क्रिकेट तक सीमित रहते हैं, उस उम्र में वैभव दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में गेंदबाज़ों पर कहर बनकर टूट पड़े। उनकी बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास, आक्रामकता और बेखौफ अंदाज़ साफ दिखाई दिया। चाहे सामने तेज गेंदबाज़ हों या अनुभवी स्पिनर, वैभव ने हर किसी को मैदान के बाहर पहुंचाया। यॉर्कर गेंदों पर हेलीकॉप्टर शॉट, बाउंसर पर पुल और स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक फुटवर्क ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट में सबसे अलग बना दिया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और क्रिकेट जगत उन्हें भारत का अगला बड़ा सुपरस्टार बता रहा है।

पड़ोसी देशों तक पहुंचे चर्चे

खास बात यह भी है कि वैभव की बल्लेबाज़ी के चर्चे भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों तक पहुंच चुके हैं। फैंस अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि अगर शुरुआत इतनी विस्फोटक है, तो आने वाले वर्षों में यह खिलाड़ी कितने रिकॉर्ड तोड़ेगा। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के नए भविष्य के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: टी-20 में विस्फोटक बल्लेबाजी का मिला इनाम, बिहार सरकार ने दिया 1 करोड़ का सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »