Uttar Pradesh|| Bahraich incident|| Minor girl injured: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक अज्ञात जंगली जानवर का आतंक अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, एक आदमखोर जानवर ने फिर से हमला करके लोगों में दहशत फैला दी है। इस बार शिकार बनी 10 साल की एक मासूम बच्ची है, जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके के ग्रामीणों में बहुत डर का माहौल है। तालाब के किनारे छिपा हुआ था एक जानवर यह चौंकाने वाली घटना बौंडी थाने के अंतर्गत खैरा बाजार के पास चंगिया गांव में हुई। समाचार के अनुसार, गांव की 10 साल की मासूम बच्ची अल्फिशा अपने बकरियों के साथ तालाब के पास गई थी। अचानक, झाड़ियों में छिपा एक अनजान जंगली जानवर ने उस पर घातक हमला कर दिया। लोगों की समझदारी से बची जान जब जानवर ने बच्ची को पकड़ा, तो वह चीखने लगी। सौभाग्य से, पास में कुछ और लोग अपने जानवरों के साथ थे। बच्ची की चीख और आसपास का शोर सुनकर जानवर घबरा गया और उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की सजगता के कारण बच्ची की जान बच गई। अस्पताल में इलाज जारी, वन विभाग सतर्क जंगली जानवर के हमले में बच्ची अल्फिशा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे तुरंत बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम जानवर के पदचिह्नों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि हमला करने वाला जानवर भेड़िया, तेंदुआ या कोई और हिंसक जीव है। ये भी पढ़े : बहराइच में बाघ का आतंक, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार, मौके पर मौत