क्राइमभारत

विदाई के समय सास ने मांगे थे 2 लाख रुपये! ट्विशा मौत केस में CBI की FIR से खुलासों ने बढ़ाई सनसनी

भोपाल के ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा खुलासा! विदाई के वक्त मांगे गए थे ₹2 लाख। दहेज उत्पीड़न, चोटों और संदिग्ध मौत ने मामले को और सनसनीखेज बना दिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Twisha Sharma Case || Giribala Singh EX Judge || CBI FIR || Samarth Singh|| MP News:  मध्य प्रदेश में भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। एजेंसी की FIR में दावा किया गया है कि शादी के समय विदाई के दौरान ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने लड़की पक्ष से 2 लाख रुपये की मांग की थी। परिवार ने दबाव में आकर रकम दे भी दी थी।

आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या?

CBI ने इस मामले में दहेज हत्या, उत्पीड़न और साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। FIR के मुताबिक 9 दिसंबर 2025 को ट्विशा की शादी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। 33 वर्षीय ट्विशा अपने भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिंदा रहते हुए फांसी लगाने की पुष्टि हुई है, जबकि शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या का मामला है।

CBI कर रही हर एंगल से जांच

घटना के बाद से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। अब CBI उससे पूछताछ की तैयारी में है। वहीं, पूर्व जज गिरिबाला सिंह भी जांच के दायरे में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था और बाद में जांच CBI को सौंप दी गई। हाई कोर्ट के आदेश पर AIIMS दिल्ली की टीम से दूसरा पोस्टमॉर्टम भी कराया जा रहा है। इस केस ने पूरे देश में दहेज उत्पीड़न और न्याय व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मामला: दिल्ली एम्स की टीम ने भोपाल पहुंचकर दोबारा शुरू किया पोस्टमार्टम, सुरक्षा सख्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »