उत्तर प्रदेशनोएडा

यूपी में प्रदूषण का खतरनाक विस्फोट! मेरठ का AQI 987 पहुंचा, दिल्ली-नोएडा की हवा भी जहरीली

दिवाली से पहले यूपी में प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया। मेरठ का AQI 987 पहुंचा, जबकि नोएडा 637 और दिल्ली 554 पर दर्ज हुई। सांस लेना हुआ मुश्किल।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

AIR Pollution: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश समेत पूरे दिल्ली-NCR की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। पराली जलाने और पटाखों से निकलने वाले धुएं के बीच प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई शहरों में लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। गुरुवार को जारी आंकड़ों में उत्तर प्रदेश का मेरठ देश का सबसे प्रदूषित शहर बनकर सामने आया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 987 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

मेरठ के बाद हापुड़ और पानीपत का नंबर

देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के शहरों का दबदबा है। इस सूची में पहले पांच स्थानों पर मेरठ, हापुड़, पानीपत, मुजफ्फरनगर और सोनीपत शामिल हैं। मेरठ में AQI 987 दर्ज किया गया, जबकि हापुड़ 877 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हरियाणा का पानीपत 842 AQI के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर 786 के साथ चौथे और हरियाणा का सोनीपत 781 AQI के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

गाजियाबाद की हवा भी बेहद खराब

प्रदूषण का असर दिल्ली-NCR के दूसरे शहरों में भी साफ दिखाई दे रहा है। हरियाणा का रोहतक 740 AQI के साथ छठे, कैथल 702 के साथ सातवें और उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 700 AQI के साथ आठवें स्थान पर है। हरियाणा का करनाल 699 के साथ नौवें और फरीदाबाद 663 AQI के साथ दसवें नंबर पर है।

दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित नोएडा की हवा

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को AQI 554 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में यह आंकड़ा 637 तक पहुंच गया। यानी नोएडा की हवा दिल्ली के मुकाबले और ज्यादा खराब रही। दिवाली नजदीक आने के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि त्योहार के दौरान हवा की गुणवत्ता में और कितनी गिरावट आएगी और प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाएगा।

ये भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली पर नोएडा में ट्रैफिक का बड़ा प्लान! 5 से 8 नवंबर तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »