Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर 53 पौधों का रोपण कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पर्यावरण और सतत विकास को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है। पर्यावरण संग सियासत रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पर्यावरण प्रौद्योगिकी (एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी) के इंजीनियर हैं और प्रकृति संरक्षण को लेकर उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रही है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने का आह्वान किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद रामगोपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की भ्रष्टाचार और दमनकारी नीतियों से परेशान है तथा अब बदलाव चाहती है। उनका दावा था कि आने वाले समय में जनता समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भरोसा जताएगी। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2072209470994981302 राजनीतिक संदेश अयोध्या राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने, हीरे और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के प्रबंधन को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी प्रमुख रूप से देखने को मिला। ये भी पढ़ें: चोरी की बाइक पर नशे की खेप! बरेली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 13 किलो डोडा छिलका बरामद