उत्तर प्रदेश

औरैया पहुंचे भाजपा के दो बड़े नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

औरैया में भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी और जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। लोधी ने भ्रामक AI पोस्टरों पर कार्रवाई और UPI शुल्क अफवाहों को खारिज किया।

Reported by Dipanshu Savran and edited by Shagun Chaurasia

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का इटावा की ओर से प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत अजीतमल, मुरादगंज व शहर के मंडी गेट पर भाजपाइयों ने नारेबाजी कर दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अनंतराम टोल प्लाजा पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल, अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र राजपूत व मंडल महामंत्री सतेंद्र भदौरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर अगवानी की।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

इसके पश्चात शहर के मंडी गेट पर भाजपा नेता अवधेश भदौरिया पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा के नेतृत्व में आशीष दुबे, राजन चौहान, संदीप, सीपन दीक्षित, रामजी बाजपेई, संदीप चतुर्वेदी, सुनील भदौरिया, भास्कर चौहान, बबलू सेंगर, कुंअर सिंह बाथम, योगेंद्र अवस्थी, श्यामजी अवस्थी, झल्लू राजावत, अखिलेश गुप्ता, कल्लू सेंगर व संजय गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद दोनों नेता पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।गुमराह करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी ने एआई के मुद्दे पर कहा कि भारत सरकार इस प्रकार के भ्रामक पोस्टरों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।

अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई

जो लोग इसके जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।अखिलेश सरकार पर साधा निशानासपा पर हमला बोलते हुए शंकरलाल लोधी ने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडाराज कायम था, जबकि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “जब सपा सरकार थी, तब हम लोग इस तरह बेफिक्र होकर घूम भी नहीं सकते थे।” वहीं, यूपीआई पर चार्ज लगने की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपीआई पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।दूसरी ओर, जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: श्रावस्ती में हिरासत में लिए युवक की मौत, पुलिस के दावे और परिजनों के आरोपों से बढ़ा तनाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »