Shravasti Police Action: श्रावस्ती के सिसवारा गांव में भूमि विवाद की पैमाइश के दौरान हिरासत में लिए गए युवक कमलेश की अस्पताल में मौत के बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासन ने गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। पुलिस वाहन से गिरने पर मौत मामला गिलौला थाना क्षेत्र का है। भूमि विवाद की शिकायत पर नायब तहसीलदार आयुष के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची थी। प्रशासन के मुताबिक, सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में पांच महिलाओं और कमलेश को हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में कमलेश वाहन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाए आरोप पुलिस के अनुसार, कमलेश ने चलती गाड़ी का गेट खोलकर खुद छलांग लगाई। वहीं, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसे वाहन से धक्का दिया गया। इन दोनों दावों की जांच की जा रही है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक निलंबित घटना के बाद जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। मामले की जांच के लिए समिति भी गठित की गई है। गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा कमलेश की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश और राजनीतिक दलों के पहुंचने को लेकर भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। पुलिस-प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: चवन्नी नहीं, 500 रुपये की नोट है हम….केसी त्यागी ने अखिलेश की बयान पर किया पलटवार