उत्तर प्रदेश

समय पर मदद, शानदार सेवा, पीआरवी 112 कर्मियों को मिला सम्मान

औरैया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी 112 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Reported by Dipanshu Savran and edited by Shagun Chaurasia

Auraiya Police: उत्तर प्रदेश के औरैया में पुलिस मुख्यालय 112 की ओर से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों ने हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया था।

समय पर मदद

पहली घटना में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक महिला की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम रिकॉर्ड समय में मौके पर पहुंची और समय रहते महिला की जान बचाई। वहीं दूसरी घटना में रास्ते में वाहन का ईंधन समाप्त हो जाने से परेशान लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।

प्रशस्ति पत्र सम्मान

इन दोनों मामलों में पीआरवी 112 की त्वरित कार्रवाई, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को देखते हुए पुलिस मुख्यालय 112 द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने कहा कि ऐसे सराहनीय कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा मेले में चोरी की थी तैयारी, उससे पहले ही पुलिस ने दबोचा गैंग, 3 बदमाश गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »