उत्तर प्रदेशबहराइच

58 लाख के 211 मोबाइल बरामद! बहराइच पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, जानिए कैसे मिला खोया फोन

बहराइच पुलिस की सर्विलांस और साइबर टीम ने 58.25 लाख रुपये कीमत के 211 गुम मोबाइल बरामद किए। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोन मालिकों को सौंपे और टीम को सम्मानित किया।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Police: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सर्विलांस और साइबर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 211 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 58 लाख 25 हजार 300 रुपये बताई जा रही है। सभी फोन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से खोए या गुम हुए थे, जिन्हें तकनीकी सहायता से खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया।

पुलिस की सराहनीय पहल

पुलिस लाइन बहराइच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वयं मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया।

मोबाइल ट्रेसिंग अभियान

एसपी ने बताया कि सर्विलांस और साइबर टीम लगातार आधुनिक तकनीक की मदद से गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने का काम कर रही है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। यदि थाने जाना संभव न हो तो CEIR पोर्टल या UP Police CCOPS ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। शिकायत दर्ज करते समय मोबाइल का IMEI नंबर, मॉडल, खोने का स्थान और समय जैसी जानकारी भरना जरूरी है।

CEIR की भूमिका

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होते ही जानकारी संबंधित थाने और सर्विलांस सेल तक पहुंच जाती है। इसके बाद तकनीकी टीम मोबाइल को ट्रेस करने का प्रयास करती है। बरामद होने पर फोन उसके वास्तविक मालिक को विधिवत वापस सौंप दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में दिखा अनोखा नज़ारा, पुलिस ने फूल बरसाकर जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »