उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्राधिकरण का बड़ा एक्शन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांव खोदना खुर्द में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने अवैध निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी दी।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Greater Noida bulldozer action: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने गांव खोदना खुर्द में कार्रवाई करते हुए करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया। अधिकारियों के मुताबिक इस जमीन की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अवैध प्लॉटिंग की तैयारी पर कार्रवाई

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग इस जमीन पर प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। यह जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि बताई गई है।

सीईओ के निर्देश पर पहुंची टीम

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। भूलेख और परियोजना विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। वर्क सर्किल-2 की टीम भी पूरे अभियान में मौजूद रही।

करीब दो घंटे तक चला अभियान

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह के अनुसार, सोमवार दोपहर शुरू हुई कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की टीम ने पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अवैध निर्माण पर दी गई चेतावनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए किसी भी तरह का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमीन खरीदने से पहले करें जांच

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले भूलेख विभाग से पूरी जानकारी जरूर लें। अधिकारियों ने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े : गलियों में खतरनाक कोचिंग सेंटर: 1000 में सिर्फ 60 रजिस्टर्ड, दमकल विभाग का अभियान शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »