Hamirpur News || Police Recruitment Exam || UP Police Bharti || Kuldeep Nishad: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दूर दराज से आए परीक्षार्थी भूखे अपने घर वापस न लौटें, इसके लिए हमीरपुर नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद द्वारा तीन दिन का रसोई खोल दी गई है। जहां पर भूखे परीक्षार्थियों को भरपेट भोजन मिल रहा है और रात में रुकने के लिए भी एसी और कूलर के इंतजाम भी किए गए हैं। यह व्यवस्था पाकर परीक्षार्थियों में खुशी देखने को मिल रही है। कुलदीप निषाद की निश्शुल्क रसोई सोमवार से जिले के सात केंद्रों में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। दूर दराज से महिला व पुरुष परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन कई परीक्षार्थी फुटपाथ और बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर जमीन पर सोते मिले थे। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने मदद के हाथ बढ़ाए और उन्होंने तीन दिन के लिए नगर पालिका स्थित पार्क में परीक्षार्थियों को भरपेट भोजन कराने के लिए निश्शुल्क रसोई खोल दी। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2064607859615400370 रात में रुकने की भी व्यवस्था जिसमें दूर दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को भरपेट भोजन दिया जा रहा है और वह स्वयं परीक्षार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोस रहे हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों को रात में रुकने की भी व्यवस्था उनके द्वारा की गई है। चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसको लेकर यह व्यवस्था उनके द्वारा की गई है। ये भी पढ़े: हमीरपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 7 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा