उत्तर प्रदेशनोएडा

Student Dies Playing Football: नोएडा के सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल में 10वीं के छात्र की खेल के दौरान बिगड़ी तबियत हुई मौत

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और पुलिस को भी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं छात्र के परिजनों ने स्कूल के आधिकारिक ग्रुप में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कहा कि उन्हें स्कूल की ओर से लापरवाही नजर नहीं आई। 

Student dies playing football: नोएडा में सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल में 10वीं के छात्र की फुटबॉल खेलने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई थी। बुधवार दोपहर स्कूल में नियमित खेल गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान 15 वर्षीय छात्र अन्य बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत उसे प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। इसके बाद सेक्टर-128 स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नोएडा पुलिस ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि परिवार सेक्टर-135 में रहता है। छात्र पहले से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और पुलिस को भी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं छात्र के परिजनों ने स्कूल के आधिकारिक ग्रुप में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कहा कि उन्हें स्कूल की ओर से लापरवाही नजर नहीं आई। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : LPG Cylinder Blast: ग्रेटर नोएडा के लेबर कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट, टीनशेड की कई झोपड़ियों में लगी भीषण आग

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें : https://indiaheadlinestv.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »