CM Yogi Mahoba Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 21 जून के प्रस्तावित महोबा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए गुरुवार देर शाम उच्चाधिकारियों ने स्थलों का गहन निरीक्षण किया। एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल मोदी ग्राउंड एवं गोरखगिरि पर्वत का संयुक्त रूप से दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के संभावित मार्गों,पार्किंग स्थलों,प्रवेश-निकास द्वार और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। एडीजी ज्योति नारायण ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद और बहुस्तरीय बनाया जाए। जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सफाई, पेयजल, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,हैलीपेड बनाने का काम भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने खुद लिया जायजा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही ड्रोन और CCTV से निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस अवसर पर एडीएम कुंवर पंकज, एएसपी वंदना सिंह,एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे,सीओ सिटी रविकांत गौड़ समेत पुलिस व प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को महोबा में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।उनके दौरे को लेकर महोबा प्रशासन अलर्ट मोड पर है पूरे जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ये भी पढ़ें: सरकार के पास है पावर… दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार