नोएडा

UP Crime News: ​रॉयल सिटी में आधी रात को ‘खूनी खेल’… मामूली कहासुनी और फिर दनादन चलीं गोलियां!

UP Crime News: फर्रुखाबाद के रहने वाले जीवन किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत। कातिलों की तलाश में पुलिस ने बिछाया जाल, कॉलोनी में भारी सस्पेंस।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

UP Crime News : ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में आने वाली ‘रॉयल सिटी कॉलोनी’ में गुरुवार की देर रात एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने पूरी कॉलोनी को दहला कर रख दिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते एक खूनी जंग में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात सीधे बंदूकों पर आ गई और गोली लगने से घायल हुए एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बहस के बीच जीवन किशोर को मारी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल सिटी कॉलोनी के रहने वाले 50 वर्षीय जीवन किशोर, जो मूल रूप से फर्रुखाबाद के निवासी थे, उनका गुरुवार रात अपने पड़ोसी विशाल कश्यप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह बहस इतनी बढ़ी कि विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की ने तैश में आकर अचानक जीवन किशोर पर गोली चला दी। गोली सीधे जीवन किशोर को लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

इलाज के दौरान मौत, 4 टीमें तलाश में

​वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन किशोर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकालने के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़े : Census First Phase Success: ​डिजिटल ऐप में कैद हुआ ग्रेटर नोएडा का ‘सीक्रेट डेटा’… 2027 की जनगणना का पहला चरण पूरा!

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »