Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आज शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। इस अवसर पर देशभर से समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि सबसे अधिक चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आए संदेश की रही, जिसने राजनीतिक गलियारों में अलग ही माहौल बना दिया। PM का राहुल गांधी को खास शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद प्रधानमंत्री का यह संदेश लोकतांत्रिक परंपराओं और व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। https://twitter.com/narendramodi/status/2067808457689076067 कांग्रेस पार्टी का भी भावुक संदेश राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी ने भी भावुक और विस्तृत संदेश जारी किया। पार्टी ने उन्हें ऐसे नेता के रूप में प्रस्तुत किया जो अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जरिया बनाने का प्रयास किया है। पार्टी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि युवाओं, विशेषकर नई पीढ़ी के बीच राहुल गांधी की स्वीकार्यता बढ़ी है। कांग्रेस के अनुसार, वे उन मुद्दों को उठाते हैं जो युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों से सीधे जुड़े होते हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग उन्हें अपनी आवाज मानते हैं। https://twitter.com/kharge/status/2067810821862797350 मल्लिकार्जुन खरगे का प्रेरणा भरा संदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए उनके संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। खरगे ने उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और वंचित तबकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और देशभर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आए इन संदेशों ने एक बार फिर यह दिखाया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतंत्र में संवाद, सम्मान और शुभकामनाओं की परंपरा आज भी कायम है। ये भी पढ़ें: सरकार के पास है पावर… दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार