Bahraich Leopard Rescue || UP News || Forest Department Rescue: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक ग्रामीण के घर में घुस गया। मामला बहराइच वन प्रभाग के ग्राम पंचायत जोगनिया के मौजीपुर गांव का है, जहां तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दहशत के बीच ग्रामीणों ने खुद को घरों में बंद कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आया हाथ सूचना मिलते ही DFO बहराइच सुंदरेशा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुआ घर के अंदर छिपा बैठा रहा, जिससे टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार वन विभाग ने उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम अब तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे सुरक्षित कोर जोन में छोड़ने के लिए रवाना हो गई है। ये भी पढ़ें: वाराणसी में कलयुगी मां की करतूत: 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में बेची अपनी ही 12 साल की बेटी