उत्तर प्रदेश

एटा में डबल मर्डर से हड़कंप, मां-बेटी की हथौड़े से हत्या; बच्चों के बयान पर मुकदमा

एटा में हुए डबल मर्डर से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हथौड़े से मारकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों के सिर और चेहरे पर बुरी तरह से वार किया गया है। पुलिस ने बच्चों के बयान पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश शुरू की।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Etah double murder: यूपी के एटा में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हथौड़े से सिर पर मारकर दोनों की जान लेने के बाद चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया है। जिले के अवागढ़ में हुए इस डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्चों के सामने ही हत्या को अंजाम देकर पति और ससुर फरार हो गए। आसपास के लोगों के अनुसार कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

पारिवारिक कलह के चलते हत्या

घटना अवागढ़ इलाके की है। जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव ठाटी निवासी रुकमपाल पुत्र सियाराम यादव परिवार के साथ अवागढ़ में रहता था। रुकमपाल का उसकी पत्नी प्रियंका (35) के साथ विवाद चल रहा था। रुकमपाल की सास कमला देवी (60) भी छछैना मलावन से आकर बेटी के साथ ही अवागढ़ में रह रही थी। सोमवार की रात पति-पत्नी में फिर से विवाद हुआ था।

बच्चों के सामने हथौड़े से मरता रहा

आरोप है कि इसी दौरान पति ने हाथौड़े से अपनी पत्नी और सास पर हमला कर दिया। दोनों के सिर और चेहरे पर बुरी तरह हथौड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। वारदात के समय तीनों बच्चे भी घर में ही थे। मां और नानी को इस तरह बेरहमी से पिता को मारते देख बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद भी हत्यारा पिता नहीं रुका। घटना को मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गया।

चीख -पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसएसपी डा. इलामारन, एएसपी श्वेताभ पांडेय सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

घटना के बाद सहमे बच्चें

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। बच्चों से भी पूरी घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर दहशत साफ देखी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के अनुसार बच्चों ने पूछताछ में बताया कि मां और पिता के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। आपस में दोनों में मारपीट चल रही थी। देर रात विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद महिला के पति ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पत्नी पर शक, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई को बाकें से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »