उत्तर प्रदेशनोएडा

12वें फ्लोर पर लगी आग ने मचाया हड़कंप, नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग के कई फ्लैट चपेट में

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित हाईराइज सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। लपटें कई फ्लैटों तक फैल गईं। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Fire || Noida sector 75 fire || IVY County society || 12th floor fire: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हाईराइज टावर की 12वीं मंजिल पर बने फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें खिड़कियों व बालकनी से बाहर निकलने लगीं। घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरी सोसाइटी में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में आग आसपास के फ्लैटों तक पहुंच गई।

कैसे लगी आग?

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। ऊंचाई अधिक होने के कारण हाइड्रोलिक क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी विद्युत उपकरण से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत कार्यों की निगरानी तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों का काउंटडाउन शुरू, 24 चार्जिंग स्टेशन होंगे तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »