उत्तर प्रदेश

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: इटावा एसओजी के दो सिपाही घायल, दो बदमाश ढेर

फिरोजाबाद में इटावा एसओजी और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में चेन लूट के आरोपी सुमित और अंकित ढेर हुए, सर्च ऑपरेशन जारी है।

Firozabad Encounter: फिरोजाबाद में इटावा की एसओजी टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शिकोहाबाद क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में इटावा एसओजी के सिपाही डेविड और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार चेन लूट के मामले में पुलिस को दोनों की तलाश थी। वह गाजियाबाद से झारखंड जा रही ट्रेन में सवार थे। पुलिस ने उन्हें घेरा तो गोली चलाकर ट्रेन से कूद कर खेत में भाग गये ,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुमित और अंकित मारे गए। पुलिस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: ‘जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए’, बिजनौर में CM योगी का विपक्ष पर वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »