उत्तर प्रदेश

चारागाह की जमीन पर बनी दरगाह पर चला बुलडोजर, गाजीपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर के नसीरुद्दीनपुर में चारागाह की सरकारी जमीन पर बनी कथित अवैध दरगाह पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस ने कार्रवाई कर जमीन कब्जामुक्त कराई।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: गाजीपुर में सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मरदह थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में चारागाह की जमीन पर बनी दरगाह को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

चारागाह पर अवैध निर्माण

जानकारी के मुताबिक, गांव में पशुओं के लिए निर्धारित चारागाह की सरकारी जमीन पर कथित तौर पर बिना अनुमति के दरगाह का निर्माण कराया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने मामले की जांच की और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

नोटिस के बाद चला बुलडोजर

प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर मामला गाजीपुर एडीएम भू-राजस्व की अदालत तक पहुंचा। सुनवाई के बाद कथित अवैध कब्जे को हटाने और सरकारी जमीन को खाली कराने का आदेश जारी किया गया। इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम नसीरुद्दीनपुर गांव पहुंची। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के बाद चारागाह की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: सत्ता में लौटे तो बंद 26 हजार सरकारी स्कूल फिर खुलेंगे… अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »